पहली बार US में युद्ध मोर्चे पर 22 महिला अफसरों की तैनाती को मंजूरी

l_world-news-1460785218एजेंसी/वाशिंगटन

अमरीका में अब युद्ध के सभी मोर्चों पर महिला अफसरों के मोर्चा संभालने का रास्ता साफ हो गया है। जमीनी युद्ध के मोर्चे पर सेना ने  पहली बार 22 महिला अफसरों की तैनाती को मंजूरी दी है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेरी पियोंक ने कहा कि तीनों सेनाओं में महिलाओं के अग्रिम मोर्चे पर जिम्मेदारी संभालने का मार्ग खुल गया है। इन 22 महिला अफसरों में से नौ इनफैंट्री डिवीजन में शामिल होंगी।

अमरीकी रक्षा मंत्रलय पेंटागन ने तीन साल पहले सभी क्षेत्रों में महिलाओं की तैनाती का आदेश दिया था। हालांकि तीनों सेनाओं में महिलाओं को मोर्चे पर तैनाती के लिए आवश्यक प्रबंध करने में लम्बा समय लगा।

रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने भी पुष्टि की है कि नौसेना समेत तीनों सेनाओं का कोई भी क्षेत्र इसका अपवाद नहीं होगा। ये 22 महिला अफसर अपना प्रशिक्षण पूरा करने के करीब हैं और आने वाले हफ्तों में उन्हें सेकंड लेफ्टिनेंट का पद दिया जाएगा। जमीनी जंग के लिए उन्होंने सभी आवश्यक शारीरिक प्रशिक्षणों को भी पास किया है।

LIVE TV