
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कराए जाएंगे। शासन ने इसकी पुष्टि कर दी है।
राज्य की 57,695 ग्राम पंचायतों में मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कल यानी 26 मई को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल खत्म होते ही प्रधानों के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार स्वतः समाप्त हो जाएंगे।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि गांवों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विभाग मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।



