उत्तर प्रदेशमिर्ज़ापुर

UP: मर्चेंट नेवी अधिकारी मनीष अमेरिका से लापता, शिप वापस लौटा पर बेटा नहीं

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का रहने वाला मर्चेंट नेवी अधिकारी मनीष द्विवेदी अमेरिका में लापता हो गया है। परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मनीष 7 मई को पेंसिल्वेनिया बंदरगाह पर दोस्तों के साथ मॉल घूमने गए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। वे वेसल “सिफ्नोस लेडी” पर तैनात थे। शिप अमेरिका से वापस लौट आया है, लेकिन मनीष उसमें नहीं थे।

मुंबई की क्रू मैनेजमेंट कंपनी ने परिवार को इसकी सूचना दी है। परिवार अब मनीष की तलाश में अमेरिकी अधिकारियों से मदद मांग रहा है।

Related Articles

Back to top button