
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ भाजपा तमाम कार्यक्रमों का आयोजन करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ सपा चीफ अखिलेश यादव विजय रथ पर सवार प्रदेश भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी ये साफ़ कर दिया है कि ये मुक़ाबला दो पार्टियों के बीच का नहीं रहेगा।

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को खड़ी करने की जद्दोजहद में लगी है। इसी की मद्देनज़र प्रियंका गांधी आज राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता करेंगी। सूत्रों की माने तो प्रियंका यूपी विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे में महिलाओं को 33% आरक्षण की घोषणा प्रियंका कर सकती हैं। माना जा रहे है कि दो दिन बाद करीब पचास टिकटों की घोषणा में इस ऐलान पर अमल भी होता दिखेगा। कांग्रेस कैम्पेन कमेट के अध्यक्ष पीएल पुनिया के मुताबिक प्रियंका ने उत्तर प्रदेश में अच्छी पकड़ बना ली है। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। इससे पहले उन्होंने उन्नाव, हाथरस और सोनभद्र मामलों में इंसाफ की लड़ाई लड़ी। पीएल पुनिया ने बताया कि प्रियंका ने बेहद कम समय में लोगों का विश्वास जीता है। बीते दिनों उन्होंने लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बातचीत की जिसे सरहाया गया।