बेटियों के लिए कांग्रेस का एक और बड़ा एलान, छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों (UP election 2022) में कांग्रेस (Congress) प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में दमदार दावेदारी पेश करती नज़र आ रही है। पार्टी ने हाल ही में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का एलान करके सब को चौंका दिया था। इसे कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक मना जा रहा है। इस बीच प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ी घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होती है तो इंटर पास छात्राओं को एक-एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा और ग्रेजुएट हो चुकी छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिट स्कूटी वितरित की जाएगी। बता दें कि इस घोषणा के पीछे का कारण बताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली थी। उन्होंने बताया कि आज के समय में उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि एलान समिति की सहमति से आज यूपी कांग्रेस ने ये फैसला लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

इससे साफ़ मालूम पड़ता है कि इस बार कांग्रेस प्रदेश की महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती है। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस प्रियंका गाँधी के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा। ऐसे में प्रियंका के महिला होने की छवि पार्टी को फायदा पहुंचा सकती है। कांग्रेस का नया नारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ भी इस बात की पुष्टि करता है।

लगातार खबरों से अपडेट रहने के लिए टेलीग्राम पर जुड़ें

LIVE TV