UP Election के लिए लखनऊ पहुंची प्रियंका गाँधी, तीन दिन चुनावी रणनीति पर करेंगी चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी यहां तीन दिनों तक रहेंगी और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।

Image

प्रियंका गांधी के स्वागत में लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रियंका के पहुंचते ही नारेबाजी की। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और प्रियंका गांधी ही मुख्य विपक्ष हैं। अजय लल्लू ने कहा कि कांग्रेस लगातार यूपी में कानून व्यवस्था, किसान और अन्य बड़ी समस्याओं को मुख्य रूप से उठा रही है। वह फिर चाहे हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की बात हो या उम्बा में किसानों पर हुए अत्याचार की घटना, प्रियंका गांधी की हमेशा नजर उत्तर प्रदेश पर रही है।

बता दे यहां से वह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

वही प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। लंबे वक्त से प्रियंका लगातार यूपी को लेकर एक्टिव हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने लगातार यूपी यूनिट के साथ कई वर्चुअल मीटिंग भी की हैं।

LIVE TV