उत्तर प्रदेशशिक्षा

यूपी बोर्ड रिजल्ट आज शाम 4 बजे: 10वीं और 12वीं के नतीजे होंगे घोषित, 53 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होने वाला है।

इस बार कुल 53 लाख 37 हजार 778 छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें 25 लाख 23 हजार 112 छात्राएं और 28 लाख 14 हजार 612 छात्र शामिल रहे। साथ ही 54 ट्रांसजेंडर और जेलों में बंद 360 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा दी।

परीक्षा पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर शाम 4 बजे के बाद देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button