UP के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र की एक महिला ने SSP ऑफिस पर उड़ेला केरोसिन, पुलिस पर लगाए ऐसे आरोप….

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर केरोसिन उड़ेल लिया। महिला के साथ छह माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, उल्‍टे आरोपियों से समझौता कराने का दवाब डाल रही थी। कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर महिला एसएसपी ऑफिस पर पहुंच गई और उसने खुद के ऊपर केरोसिन तेल उड़ेल लिया। इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को आग लगाने से पहले ही रोक लिया।

आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया

महिला का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। उल्टा विवेचक आरोपितों से मिल गए हैं। आरोप है कि विवेचक और थाने का एक सिपाही उस पर लगातार फैसला करने का दबाव भी बना रहे हैं। महिला को फिलवक्त महिला थाने भिजवा दिया गया है। एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।

LIVE TV