केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अचानक तबीयत बिगड़ी, एम्स में किया गया भर्ती
भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जहां उन्हें दोपहर 12 बजे के करीब एम्स में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है। वही सूत्रों के मुताबिक, 63 साल की सीतारमण को हॉस्पिटल के एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें क्या समस्या है, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बता दे कि, दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री को रेग्युलर जांच के लिए एम्स ले जाया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 साल की निर्मला सीतारमण को अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया।