आने वाले दुर्भाग्य को भांप लेता है सोना

बुरी किस्मतअपनी किस्मत पर दुर्भाग्य का साया कोई भी नहीं पड़ने देना चाहता। लोग यह भी बखूबी जानते हैं कि उनके चाहने या ना चाहने के अनुसार सब कुछ नहीं होता। बुरी किस्मत अपने साथ तमाम दुःख और परेशानियां भी लाती है।

जीवन में दुर्भाग्य और सौभाग्य से ही हमारी किस्मत को तौला जाता है। माना जाता है कि किस्मत हमारे पूर्व जन्म में किए गए कर्मों पर भी काफी निर्भर करती है। कहा तो यहां तक गया है कि अपने बुरे कर्मों का फल इंसान को मानव जीवन में ही चुकाना पड़ता है।

अगर गौर किया जाए तो हमारे जीवन में हो रही घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि हमारा बुरा समय शुरू होने जा रहा है या हमारे अपनों पर बुरी किस्मत का साया मंडराने वाला है।

चलिए जानते हैं की आखिर कौन सी घटनाएं देती हैं आने वाली बुरी किस्मत का संकेत :

सोना बहुमूल्य धातुओं में गिना जाता है। हिन्दू धर्म में सोने को हमारे धार्मिक कार्यों और रीति-रिवाजों से भी जोड़ा जाता है। सोने को धन की देवी लक्ष्मी का स्वरुप माना गया है। शुभ अवसर पर सोना खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

अगर सोना खो जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है और यह आने वाले जीवन में समस्याओं का संकेत देता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि सोने से बना कौन सा आभूषण, किस आने वाली समस्या को दर्शाता है।

कान में डालने वाले आभूषण

  • अगर कान में डालने वाला कोई सोने का आभूषण खो जाए तो यह भविष्य में किसी दुःख भरे समाचार मिलने का साफ़ संकेत है।
  • अंगूठी खोना सेहत संबंधी परेशानियां लेकर आता है।
  • जो आपका कमरबंद कहीं खो गया है तो बचकर रहे और सावधान हो जायें। यह भयंकर संकट की ओर इशारा करता है।
  • अगर किसी महिला के बिछुआ खो जाता है तो यह उसके पति पर आने वाले बुरे समय की तरफ इशारा करता है।
  • जो नाम लिखा हुआ कोई सोने का आभूषण खो जाए तो यह भविष्य में बदनामी लेकर आता है।
  • सर पर धारण करने वाला कोई सोने का आभूषण, जैसे की मांग-टीका, खो जाए तो इसका अर्थ यह है की आप मानसिक तौर पर परेशानियों से जूझने वाले हैं।
  • वहीं अगर गले का हार या चेन खोती है तो आपके शौर्य और यश में कमी आने का संकेत देता है।
  • हाथ में पहने जाने वाली चुड़ी या कंगन आने वाले समय में मान और प्रतिष्ठा को हानि होने का संकेत देता है।
LIVE TV