द्रौपदी मुर्मू का समर्थन के बाद भी उद्धव ठाकरे को बुरी तरह किया गया साइड

pragya mishra

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार दोपहर को मुंबई पहुंचेंगी।इस मौके पर भाजपा ने अपने सभी 106 विधायकों से गुरुवार सुबह तक मुंबई पहुंचने के लिए आग्रह किया है। साथ ही शिवसेना के 40 विधायकों समेत शिंदे कैंप के 50 विधायकों को भी  इस मीटिंग में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार दोपहर को मुंबई पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान करने वाली शिवसेना को एक बार फिर निरासा हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना को मुर्मू से मिलने के लिए बुलाया ही नहीं गया। NDA उम्मीदवार गुरुवार को मुंबई पहुंच रही हैं। जिसके बाद वह राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी। मुर्मू का समर्थन के ठाकरे के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने अपने सभी 106 विधायकों से गुरुवार सुबह तक मुंबई पहुंचने के लिए कहा है। साथ ही शिवसेना के 40 विधायकों समेत शिंदे कैंप के 50 विधायकों को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ठाकरे कैंप में शामिल शिवसेना सांसद विनायक राउत ने बताया, ‘हमें अभी तक भाजपा या किसी से भी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को लेकर कोई निमंत्रण नहीं मिला है। तो कोई सवाल ही नहीं है कि शिवसेना गुरुवार को होने वाली बैठक में शामिल हो। चूंकि वह आदिवासी महिला हैं इसलिए अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उनका समर्थन करने का फैसला किया है और कुछ नहीं।’  बता दे कि इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भारती पवार समेत अन्य नेता होंगे। वह एयरपोर्ट के पास होटल में उनका समर्थन कर रहे सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि करीब 250 सांसद और विधायकों के मुर्मू से मिलने की संभावना है। खास बात है कि 19 में से 12 सांसदों की अपील के बाद ठाकरे ने मुर्मू के समर्थन की घोषणा की थी। मुर्मू के सामने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा।

LIVE TV