
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में है क्योंकि “पागलों को न्यूक्लियर हथियार नहीं मिलने चाहिए”।
ट्रंप ने एक कार्यक्रम में भीड़ से कहा, “आप मानेंगे कि हमें पागल लोगों को न्यूक्लियर हथियार नहीं देने चाहिए। क्या आप सहमत हैं?” इस पर भीड़ ‘USA-USA’ के नारे लगाने लगी।
ईरान का नया प्रस्ताव
ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को नया वार्ता प्रस्ताव भेजा है। ट्रंप ने कहा कि वे इस प्रस्ताव से “संतुष्ट नहीं” हैं। उन्होंने ईरान की नेतृत्व को “बहुत बिखरा हुआ” बताया और कहा कि ईरान ऐसी छूट चाहता है जो वे दे नहीं सकते।
ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध “समाप्त” हो गया है और तीन हफ्ते से सीजफायर चल रहा है। हालांकि व्हाइट हाउस ने कांग्रेस को बताया कि ईरान से खतरा अभी भी बना हुआ है।
ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई और बातचीत दोनों विकल्प खुले रखे हैं। उन्होंने कहा, “क्या हम उन्हें हमेशा के लिए खत्म कर दें या डील करें? इंसानियत के नाते मैं डील पसंद करूंगा।”
क्यूबा पर भी निशाना
स्पीच के दौरान ट्रंप ने क्यूबा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरान से लौटते हुए अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln को क्यूबा के पास भेजा जाएगा।



