
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान के साथ चल रही बातचीत नाकाम रही तो अमेरिका कुछ दिनों में फिर से ईरान पर हमला कर सकता है।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सहयोगी देशों के अनुरोध पर हमले को टाल दिया था और बातचीत के लिए 2-3 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा, “यह शुक्रवार, वीकेंड या अगले हफ्ते की शुरुआत में हो सकता है। हम उन्हें नया परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।”
इस बीच इजरायली मीडिया ने रिपोर्ट किया कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संभावित नए हमलों की पूरी तैयारी कर ली है।
ईरान ने सख्त जवाब देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने फिर से हमला किया तो वह “नए मोर्चे” खोलकर जवाब देगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि दुश्मन की कोई भी मूर्खता महंगी पड़ेगी।




