
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं।
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में त्रिशा नीली सिल्क साड़ी और बेज एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने बालों में चमेली के फूल लगाए और मिनिमल मेकअप किया।
समारोह में अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी मौजूद रहे। त्रिशा ने घर से निकलते समय मीडिया से बात करते हुए कहा, “थैंक यू, लुकिंग फॉरवर्ड।”



