उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक जन्मदिन पार्टी हिंसक घटना में बदल गई। जिम में चल रही पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने को लेकर छोटा सा विवाद बढ़ गया और फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई।
मुख्य आरोपी मयंक सैनी को पुलिस ने बारामदगी के दौरान भागने की कोशिश करते देखा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने यह मुठभेड़ की।
पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना शनिवार देर रात खुर्जा के एक जिम में हुई थी, जहां बर्थडे बॉय और उसके साथियों के बीच केक लगाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ।



