घर में करें पेट दर्द का इलाज, ये आयुर्वेदिक नुस्खें करेंगे कमाल

पेट दर्दसर्दियों के दिनों में पेट में दर्द एक आम समस्या रहती है। सर्दियों की वजह से कब्ज, गैस और उल्टी जैसी दिक्कतें हमें डॉक्टर के पास जाने पर मजबूर कर देती है। लेकिन हमारे घरों में ही ऐसे आयुर्वेद के नुस्खे मौजूद हैं, जिनसे हम पेट दर्द को आसानी से कम या दूर कर सकते हैं।

नमक का पानी:- नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जो पेट में बन रही गैस से राहत दिलाता है। एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाएं। इसे पीने से पेट का दर्द कम होगा।

इमली:- इसमें सोडियम क्लोराइड होता है, जो पेट में बन रही गैस से राहत दिलाता है| इमली की पत्तियों का प्रयोग भी पेट के दर्द से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए चार ग्राम इमली के पत्तों को ले लें। अब इमली के पत्तों को सिल पर खूब महीन पीस लें। इमली के पत्तो के रस में अब 2 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं और उसका सेवन करें। इमली के रस को पीने से पेट के दर्द में राहत मिलेगी। डायरिया, कब्ज, गैस और उल्टी में भी एलोवेरा काफी फायदा देता है।

अदरक:- अदरक पेट दर्द कम करने में बहुत फायदेमंद है। रोजाना इसकी चाय पीने से पेट दर्द को कम किया जा सकता है।

पुदीना:- पुदीने की 4 से 5 पत्तियों को एक कप पानी में उबालकर पिएं। फायदा होगा। नमक डालकर पीने से पेट दर्द कम होता है।

इलायची:- 2 इलायची पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से भी पेट दर्द में आराम मिलता है।

एलोवेरा:- रोज सुबह आधा कप एलोवेरा जूस पीने से आंत संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है|

अनार के दाने:- अनार के दानों पर काली मिर्च और नमक डाल कर खाएं। गैस से होने वाले पेट दर्द में आराम मिलता है।

नींबू का रस:- आधे नींबू के रस को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक मिला कर पियें| पेट दर्द से राहत मिलेगी|

मेथी:- मेथी के दानों को हल्का सा भूनकर इसका पाउडर बना लें। इसे गर्म पानी के साथ पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है। रात में भिगोकर सुबह मेथी के दाने चबाकर खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

काली मिर्च:- काली मिर्च, हींग, सौंठ समान मात्र में मिलाकर पाउडर बना लें। सुबह-शाम पेट की किसी भी तरह की समस्या के लिए मेथी रामबाण है।

LIVE TV