
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना ने 10 परिवारों को रो दिया। लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर ईसानगर के उचगांव भरेहता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में मैजिक सवार सभी 10 मजदूर मौके पर ही मारे गए, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मजदूर लखीमपुर में काम करके बहराइच के नानपारा अपने गांव लौट रहे थे।
पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अब तक तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की शिनाख्त की जा रही है।



