Tokyo : ट्रेन में घुसे हमलावर ने 10 लोगों को चाकू मारकर किया घायल, 2 की हालत नाजुक

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों(Tokyo Olympics) में इस वक्त दुनिया भर से आए सभी खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए जी-जान लगा रहे हैं। इस बीच टोक्यो में इस ट्रेन में हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 9 लोग घायल हो गए हैं। इन दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला एक कम्प्यूटर ट्रेन में शुक्रवार को हुआ। इस जानलेवा हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था। हालांकि बाद में फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने मिलकर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस हमले में 10 घायल हुए हैं। इसमें से 9 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हमले में घायल सभी 10 लोग होश में हैं। स्थानीय टीवी चैनलों में इस हमले से जुड़े जो वीडियो दिख रहे हैं उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस की गाड़ियां और कई पुलिसकर्मी घटना के बाद वहां मौजूद थे।

आपको बता दें कि यह हमला सिजोगाकुएन स्टेशन के पास में हुआ। यह ट्रेन लाइन ज्यादातर जमीन के ऊपर बिछी हुई है। हालांकि जहां हमला हुआ वहां ट्रेन अंडरग्राउंड रेलवे ट्रेक पर थी।

यह भी पढ़ें… 150 साल तक जीवित रह सकता है इंसान, वैज्ञानिकों ने सुलझाया यह रहस्य

LIVE TV