Tokyo Olympics 2020 : सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है। पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को सीधे गेम 21-13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी गई हैं। वहीं, पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था।  

बता दें कि ओलंपिक भारत के लिए ये दूसरा मे़डल है। वहीं, सिंधु की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है। सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले गेम में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत की। इसके बाद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि ओलंपिक बैडमिंटन में भारत का यह तीसरा पदक है। इससे पहले साइना नेहवाल कांस्य पदक लंदन ओलंपिक (2012) में जीता था। वहीं, पीवी सिंधु कांस्य पदक रियो डी जेनेरियो (2016) में अपने नाम किया था।

LIVE TV