
खेलों के बड़े महाकुंभ में इस बार भारत का बड़ा दल भाग लेगा। इसमें 122 खिलाड़ी शामिल होंगे। धर्नुधर दीपिका कुमार और अतानु दास की पति-पत्नी की जोड़ी ओलंपिक में खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनेगी। वहीं जीजा बजरंग पुनिया और साली विनेश फोगाल पहलवानी में अपना दमखम दिखाएंगे।

यही नहीं दो सुपर मॉम छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी अपने-अपने आखिरी ओलंपिक को यादगार बनाने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत में हमज कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में दुनियाभर के एथलीट जापान पहुंचकर अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। इस बार भारत को तीरंदाजी और रेसलिंग की स्पर्धा में पदक की उम्मीद है।