स्वतंत्रता दिवस के संदेश में सोनिया गांधी का भाजपा पर तंज, बोली-आज की संकीर्णतावादी सरकार

Pragya mishra

अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में, सोनिया गांधी ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कम करने का प्रयास अस्वीकार्य है।

बता दें की भाजपा द्वारा नेहरू को कर्नाटक में अपने हर घर तिरंगा विज्ञापन से हटा देने के एक दिन बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना में सरकार पर कटाक्ष किया। सोनिया गांधी में कहा की “दोस्तों, हमने पिछले 75 वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन आज की संकीर्णतावादी सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को कम करने में लगी हुई है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।” कांग्रेस का कहना है कि मोदी विभाजन के आघात का दुरुपयोग कर रहे हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों के किसी भी गलत चित्रण को स्वीकार नहीं करेगी और न ही झूठ के आधार पर गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद का अपमान करने की अनुमति देगी।

LIVE TV