आज का इतिहास : देश को मिला मशहूर पार्श्व गायक

Mukesh-Singer1मशहूर पार्श्व गायक मुकेश का नाम किसने नहीं सुना। इनका पूरा नाम था मुकेश चंद्र माथुर था। इनकी आवाज शुरू से ही बहुत खूबसूरत थी, लेकिन जब मुकेश के एक रिश्तेदार ने एक शादी में उनको गाते सुना। इसके बाद वो मुकेश को मुंबई ले गए। वही से इनका पार्श्व गायकी का सफ़र शुरू हुआ।

मुकेश का जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था। पार्श्व गायक के तौर पर उन्हें अपना पहला काम 1945 में फ़िल्म ‘पहली नज़र’ में मिला। मुकेश ने हिन्दी फ़िल्म में जो पहला गाना गाया, वह था ‘दिल जलता है तो जलने दे’। इस गीत में मुकेश की गायकी में के एल सहगल के प्रभाव का असर साफ़-साफ़ नज़र आता है। मुकेश को ‘सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी’ गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

22 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1731 – इस दिन स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1775 – अमेरिका में जार्ज वाशिंगटन पहले राष्ट्रपति बने।

1918 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में भारत के पहले पायलट इन्द्रलाल राय जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।

1947 – भारत के संविधान द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था।

1981 – भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना प्रारंभ किया।

1988 – रक्षा मंत्रालय पेंटागन में अमेरिका के करीब पांच सौ वैज्ञानिकों ने जैविक हथियार बनाने के लिए शोध कार्य का बहिष्कार किया।

2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।

2009 –  29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण इसी दिन पड़ा था।

2012 – श्री प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए थे।

22 जुलाई के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

प्रत्येक वर्ष आज के दिन भारत में राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस मनाया जाता है।

LIVE TV