आज का इतिहास: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता “जीवन”

जीवन का जन्म  24 अक्टूबर 1915 को हुआ था. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका पूरा नाम ‘ओंकार नाथ धर’ था। उन्होंने फ़िल्मी पर्दे पर अपनी भूमिकाओं को बड़ी ही संजीदगी से निभाया। वैसे तो अभिनेता जीवन ने अधिकांश फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई थी, लेकिन फिर भी एक भूमिका ऐसी थी जिसमें दर्शकों ने उन्हें देखना हमेशा पसंद किया।

देवर्षि नारद के रूप में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका को दर्शक कभी नहीं भूल पायेंगे। नारद मुनि के पौराणिक पात्र को अभिनेता जीवन ने 60 से भी अधिक फ़िल्मों में पर्दे पर जीवंत किया।

आज का इतिहास: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता "जीवन"

अभिनेता जीवन का जन्म 24 अक्टूबर, 1915 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। उनका वास्तविक नाम ओंकार नाथ धर था। जीवन को बचपन से ही अभिनेता बनने का मन था। उनके पुत्र और खुद भी एक जाने माने अभिनेता किरण कुमार ने एक पुराने साक्षात्कार में बताया था कि जीवन के पिता जी पाकिस्तान में स्थित गिलगिट के गवर्नर थे।

 

जीवन की माताजी का देहांत सन 1915 में जीवन साहब के जन्म के समय ही हो गया था। उनकी उम्र तीन साल की होते-होते जीवन के पिताजी भी चल बसे थे। किन्तु गवर्नर साहब के खानदान के पुत्र को सिनेमा में अभिनय जैसे उस समय के निम्न व्यवसाय से नाता जोड़ने की इजाजत परिवार वाले कैसे देते?

लिहाजा 18 साल की उम्र में जेब में मात्र 26 रुपये लेकर ओंकार नाथ धर बम्बई (वर्तमान मुम्बई) जाने के लिए घर से भाग गए।

जीवन का घर का नाम ‘जीवन किरण’ था और लोग समजते थे कि उन्होंने अपने साथ बेटे का भी नाम जोड़ा था, परंतु हकीकत ये थी कि उनकी पत्नी का नाम ‘किरण’ था। वे लाहौर की थीं।

पर्दे पर अधिकतर खलनायक की भूमिका करने वाले जीवन साहब निजी ज़िन्दगी में इतने भले थे कि पैसों के मामले में कोई अगर उन्हें दगा दे जाये तो वे कहते थे- “उस व्यक्ति को ज्यादा जरुरत होगी”।

आज का इतिहास

24 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1577 – चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया

1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।

1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

 

1947 – जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।

1982 – सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984 – काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरु।

 

1975 – बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया था

2001 – नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

आज जन्मे व्यक्ति-

1972 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री – मल्लिका शेरावत

1940 – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन

 

1921 – सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट – आर. के. लक्ष्मण

1915 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता – जीवन

 

1914 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका – लक्ष्मी सहगल

1911 – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक – अशोक मेहता

24 अक्टूबर को हुए निधन-

1954 – स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ – रफ़ी अहमद क़िदवई,

1991 – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार – इस्मत चुग़ताई

https://livetoday.online/this-is-the-most-effective-weapon-for-bjps-2019/309662

2000 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे – सीताराम केसरी

2006 – भारत के एक महान् गांधीवादी, विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक – धरमपाल

2013 – भारत सरकार ने इन्हें सन 2005 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित – मन्ना डे

24 अक्टूबर के महत्वपूर्ण दिवस

विश्व विकास सूचना दिवस

विश्व पोलियो दिवस

LIVE TV