Today’s History 20 July: जानिए 20 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

20 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अमेरिकी जाँच संस्था सीआईए द्वारा 1977 में जारी किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया गया की वह मस्तिष्क नियंत्रण प्रयोगों में शामिल रहे हैं।
  • वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने 1989 में विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में कैद कर दिया। वे पिछले 20 वर्षों में लगभग 14 वर्ष गृह कैद रही हैं।
  • तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर 1997 में भारत-बांग्लादेश में समझौता।
  • तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने 1998 को अफगानिस्तान छोड़ा।
  • यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन 1999 में हुआ।
  • जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने 2000 में अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
  • उत्तर व दक्षिण कोरिया ने 2002 को आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
  • कनाडा में समलैंगिक विवाह को 2005 में कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
  • पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने 2007 में मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
  • अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने 2008 में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
  • मेक्सिको के नयारित में 2012 को एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।
  • राम नाथ कोविन्द 2017 में भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

20 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म 1919 में हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक सामता प्रसाद का जन्म 1921 में हुआ।

20 जुलाई को हुए निधन

  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का निधन 20 जुलाई 1914 हुआ था।
  • असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का निधन 20 जुलाई 1922 हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन 20 जुलाई 1965 हुआ था।
LIVE TV