Today’s History 16 February: जानिए 16 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

16 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 1982 में पहली बार कलकत्ता में किया गया।
  • मेरिओ सोरेस 1986 में पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति चुने गयें।
  • पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • सैम नुजोमा 1990 में नामीबिया के पहले राष्ट्रपति चुने गयें।
  • इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का 2001 में हमला।
  • विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को 2003 में दया मृत्यु दी गई।
  • टाटा मोटर्स ने 16 फरवरी, 2008 में सेना के लिए एक लाइट स्पेशइएस्टि व्हीकल नाम से एक वाहन उतारा ताकि इसके माध्यम से सेना को अपना सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल सके।
  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 16 फरवरी 2008 में मिराज विमान से हादसा हो गया।
  • मध्य प्रदेश शासन द्वारा 2008 में पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • बिहारके मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने 2008 से राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
  • 16 फरवरी, 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया।
  • 16 फरवरी, 2010 में हिन्दी के प्रख्यात कवि कैलाश वाजपेयी, अंग्रेजी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी और मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा समेत 23 लोगों को साल 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि गुजराती के लेखक शिरीष जे.पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया।
  • 16 फरवरी, 2013 में पाकिस्तान के हजारा कस्बे में बम विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 84 लोगों की मौत हो गई और करीब 190 लोग घायल हो गए।

16 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म 1745 में हुआ।
  • हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 1896 में हुआ।
  • अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म 1937 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र का जन्म 1978 में हुआ।

16 फरवरी को हुए निधन

  • 1944 में हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादासाहब फालके का निधन।
  • 1956 में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन।
  • 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।
LIVE TV