आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रख्यात साहित्यकार

आज का इतिहासचन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म 7 जुलाई, 1883 में हुआ था। ये हिन्दी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार थे। बीस वर्ष की उम्र के पहले ही उन्हें जयपुर की वेधशाला के जीर्णोद्धार तथा उससे सम्बन्धित शोधकार्य के लिए गठित मण्डल में चुन लिया गया था और कैप्टन गैरेट के साथ मिलकर उन्होंने “द जयपुर ऑब्ज़रवेटरी एण्ड इट्स बिल्डर्स” शीर्षक अँग्रेज़ी ग्रन्थ की रचना की। उनकी मृत्यु 12 सितम्बर, 1922 में हुई।

आज का इतिहास

12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1217 – फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786 – लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।

1873 – पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 – इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1990 – पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 – 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।

1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।

2000 – न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।

2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 – पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।

2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।

2012 – एप्पल ने आईफोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।

12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1912 – फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।

12 सितंबर को हुए निधन

1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन

1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।

1962 – रांगेय राघव- रचनाकार

1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार

1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

LIVE TV