Today’s History 12 February: जानिए 12 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए 1502 में अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
  • इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को 1544 में मौत की सज़ा दी गई।
  • मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को 1974 में गिरफ़्तार किया गया।
  • भारत ने 12 फरवरी, 1975 को खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था।
  • एडवर्क मुंक की प्रख्यात पेटिंग ”द स्क्रीम” 12 फरवरी, 1994 में नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से चोरी हो गई।
  • उत्तर कोरिया ने 12 फरवरी, 2013 में अपनी तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • बिहार में 1999 से राष्ट्रपति शासन लागू।
  • भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 2009 में कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
  • दक्षिण अमेरिकी देश चिली को 1818 में स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
  • जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का 1885 में गठन हुआ।
  • 1912 में चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
  • 1922 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।
  • कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने 1925 में प्रतिबंध लगाया।
  • गांधी जी ने 1928 में बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
  • जर्मनी की सेना ने 1938 में ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।

12 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1742 में मराठा राजनेता नाना फड़नवीस का जन्म हुआ।
  • 1809 में मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ।
  • 1920 में हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक प्राण का जन्म हुआ।
  • 1967 में भारतीय संगीतकार चित्रवीणा एन रविकिरण का जन्म हुआ।
  • 1972 में भारतीय-अमरीकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म हुआ।

12 फरवरी को हुए निधन

  • 1919 में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता सूफ़ी अम्बा प्रसाद का निधन।
  • 1919 में भारतीय राजनीतिज्ञ नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर का निधन।
  • 12 फरवरी, 1955 में संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता टॉम मूर का निधन हो गया।
  • 1998 में हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था।
LIVE TV