Today’s History 12 December : जानिए 12 दिसम्बर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत की राजधानी 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • जॉर्ज पंचम और 1911 में मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
  • चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने 1915 में राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
  • फ्रेंच आल्प्स में 1917 में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
  • इटली में 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
  • चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • इरानी शाही सेना ने 1947 में अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।
  • गिनि 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • केन्या 1963 में स्वतंत्र हुआ।
  • भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें 1971 में रद्द कर दी गई।
  • पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार 1981 में सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
  • टी. एन. शेषन 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
  • भारत एवं बांग्लादेश के मध्य 1996 में गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
  • भारत ने 2001 में नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • पेरु की एक अदालत ने 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
  • प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने 2008 में सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में हुआ।
  • तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 1950 में हुआ।
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में हुआ।
  • टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 1962 में हुआ।
  • भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में हुआ।

12 दिसंबर को हुए निधन

  • राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में हुआ।
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में हुआ।
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में हुआ।
LIVE TV