Today’s History 10 February: जानिए 10 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

10 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने 1918 में रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
  • महात्मा गांधी जी ने 1921 में काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
  • ड्यूक आफ़ कनॉट ने 1921 में इंडिया गेट की नींव रखी।
  • नयी दिल्ली 1931 में भारत की राजधानी बनी।
  • जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने 1933 में मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
  • जापानी सैनिकों ने 1939 में हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
  • नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना 1947 में हुईं।
  • अमेरिका के सेंट लुईस में 1959 में हुए तूफान से लगभग 20 की मौत 265 घायल।
  • ईटानगर को 1979 में अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
  • खगोलविद राय पेंथर द्वारा 1981 में धूमकेतु की खोज।
  • अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से 1989 में परमाणु परीक्षण किया।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप 1992 से विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
  • श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच 2008 में हुए संघर्ष में 50 विद्रोही मारे गये।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

10 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1970 में हिन्दी मंच के कवि कुमार विश्वास का जन्म।
  • 1847 में बांग्‍ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्‍म हुआ था।
  • 1890 में नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म।
  • 1922 में हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गाँक्ज़ का जन्म।

10 फरवरी को हुए निधन

  • प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर ख़ाँ शानी का 1995 में निधन।
  • कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का 1692 में कलकत्ता में निधन।
  • सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का 1984 में देहांत।
LIVE TV