Today’s History 07 February: जानिए 07 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

07 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा 1942 में की।
  • अमेरिका, ब्रिटेन, और रूस ने 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
  • अरब और यहूदियों ने 1947 में फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
  • क्यूबा से सभी तरह के आयात पर अमेरिका ने 1962 में रोक लगाई।
  • जर्मनी की एक कोयला खदान में 1962 में हुए विस्फोट से लगभग 300 मज़दूरों की जान गयी।
  • अमेरिका ने 1965 में उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
  • 1983 में कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
  • जापान द्वारा 1987 में अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
  • 1999 में जार्डन के शाह हुसैन की मौत, अब्दुला नये शाह बने।
  • वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त विरोधी दल की पहली बैठक 7 फरवरी , 2000 को शुरु हुई ।
  • एरियल शेरोन 7 फरवरी, 2001 में इजरायल के प्रधानमंत्री के रुप में चने ग ।
  • फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन 7 फरवरी, 2003 में भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • नेपाल में स्थानीय निकायों के लिए 7 फरवरी , 2006 में वोटिंग हुई
  • इक्वाडोर का तंगुराही ज्वालामुखी 7 फरवरी, 2008 को फटा।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने 2009 में स्वतंत्र भारत की 12वी तथा पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
  • दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वां अंतराष्ट्रीय पुस्तक मेला 7 फरवरी, 2010 को खत्म हुआ। आपको बता दें कि यह मेला 9 दिनों तक चला जिसमें करीब 2 हजार प्रकाशकों ने हिस्सा लिया।
  • उत्तरी कोरिया ने कई संयुक्त राष्ट्र संधियों का उल्लंघन करते हुए 7 फरवरी, 2016 को बाह्रा अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च किया था।

07 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का जन्म सन 1898 में हुआ।
  • प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का जन्म सन 1908 में हुआ।
  • भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का जन्म सन 1934 में हुआ।
  • मार्क्सवादी नेता एस. रामचंद्रन पिल्लै का जन्म सन 1938 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री अंकिता शर्मा का 7 फरवरी साल 1987 में जन्म हुआ।
  • अभिनेत्री प्राची शाह का 7 फरवरी, 1980 को जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकान्त का जन्म सन 1993 में हुआ।

07 फरवरी को हुए निधन

  • 1942 में भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल का निधन।
  • 2010 में पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक डा. टी आर विनोद का निधन।
LIVE TV