
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड के लिए आईपीएल 2026 का फाइनल बेहद महंगा साबित हुआ। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इसके साथ ही उन्हें एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ेगा। यह इस सीजन में टिम डेविड की तीसरी गलती थी, जिसके बाद उनके कुल डिमेरिट अंक 5 हो गए। आईपीएल नियमों के मुताबिक 5 डिमेरिट अंक पूरे होने पर ऑटोमैटिक एक मैच का बैन लग जाता है।
चूंकि सजा फाइनल में मिली है, इसलिए यह बैन अगले सीजन में लागू होगा। टिम डेविड अब आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।



