Movie Review: एक्‍शन के एक्‍सट्रीम लेवल के साथ दमदार है टाइगर की दहाड़

टाइगर जिंदा हैफिल्म–  टाइगर जिंदा है

रेटिंग– 3.5

सर्टिफिकेट– U/A

अवधि–   2 घंटा 45 मिनट

स्टार कास्ट– सलमान खान, कटरीना कैफ, सज्जाद डेलाफ्रूज, गिरीश कर्नाड, सुदीप, अंगद बेदी कुमुद मिश्रा, अंज‍ली गुप्‍ता, नेहा हिंगे, इवान, नवाब शाह

डायरेक्टर– अली अब्‍बास जफर

प्रोड्यूसर– आदित्य चोपड़ा (यश राज फिल्म्स)

म्यूजिक– विशाल-शेखर, जूलियस-पैकिअम

यह भी पढ़ें:  बाला साहेब बने नवाजुद्दीन, बायोपिक का टीजर लॉन्च

कहानी–  ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ की सीक्‍वल है। ‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी अपनी पिछली पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती हुई चलती है। अपना-अपना देश छोड़ चुके दूर देश रहे रहे टाइगर और जोया का प्‍यार वैसे ही बरकरार है।

गुजरते वक्‍त के साथ दोनों का प्‍यार और भी मजबूत हो गया है। दोनों भले ही अपने देश से दूर हो गए हैं लेकिन देश के लिए उनका प्‍यार और जज्‍बा कम नहीं हुआ है। जहां टाइगर जोया शांति से अपनी जिंदगी में खुश है वहीं भारत एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है।

इराक के आतंकवादी संगठन का कमांडर अबू उस्‍मान 25 भारतीय नर्सों को बंधक बना लेता है। उन नर्सों को सेफ वहां से निकालने का टास्‍क टाइगर को दिया जाता है। इसके बाद टाइगर पूरे जज्‍बे और जुनून से इस मिशन में जुट जाता है।

इसमें जोया भी टाइगर का साथ देती है। इसपर जोया का मानना होता है कि उन्‍हें सिर्फ नर्सों को बचाना ही नहीं है बल्कि दुनिया तक शांति का पैगाम भी पहुंचाना है। इन सबके बीच एक्‍शन का लेवन काफी हाई हो जाता है। कहानी आगे बढ़ती है और किस तरह टाइगर अपने मिशन में सक्‍सेसफुल होता है ये देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा।

यह भी पढ़ें:  इस विशेष तरीके से जलाएं कपूर, सुख-शांति के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

एक्टिंग– एक्‍टिंग के मामले में सलमान अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। इस बार भी सलमान सबकी उम्‍मीदों पर खरे उतरे हैं। सलमान ने बतौर टाइगर पर्दे पर 5 साल बाद वापसी की है। 5 साल बाद भी दर्शकों को पर्दे पर वही टाइगर नजर आया है। वैसे थोड़ा फर्क जरूर रहा। ये टाइगर कुछ ज्‍यादा ही खतरनाक है। कहानी की शुरुआत से अंत तक सलमान ने टाइगर के किरदार अच्‍छे से निभाया है। न केवल सलमान बल्कि जोया के किरदार में कटरीना भी कुछ कम नहीं हैं। कटरीना के इमोशन और एक्‍शन का डोज जबरदस्‍त है। किसी भी एक्‍शन सीन में कटरीना कमजोर नहीं नजर आई हैं। जबकि इस बार उनके एक्‍शन सीन का लेवल काफी एक्‍सट्रीम है।

यह भी पढ़ें:  फिर हरकतों की वजह सुर्खियों में आए अर्जुन, लगा जुर्माना

डायरेक्शन–  फिल्म का डायरेक्शन बहुत उम्‍दा है। डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने हर छोटी से छोटी बात का बखूबी ध्‍यान रखा है। कहानी के हर पहलू जैसे कि रोमांस, इमोशन, एक्‍शन, ड्रामा, देश के लिए कुछ करने का जज्‍बा सभी चीजों को बहुत ही खूबसूरती और बारीकी से दिखाया गया है। अली इससे पहले भी सलमान के साथ कई हिट फिल्‍में दे चुके हैं। दोनों की आखिरी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ थी। अली को बखूबी मालूम है कि सलमान से उन्‍हें किस तरह उनका बेस्‍ट निकलवाना है। वो उन्‍होंने कर भी दिखाया। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी अच्‍छी है। लोकेशन को बहुत अच्‍छे से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी शुरुआत से दर्शकों के बीच पकड़ बनाए रखती है।

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर मौलवी ने कमाए लाखों, अब पुलिस वसूलेगी

म्यूजिक– फिल्‍म का म्‍यूजिक जबरदस्‍त है। सभी गानों को दर्शकों ने बहुत सराहा है। खासकर शुरुआती दोनों गाने ‘स्‍वैग से स्‍वागत’ और ‘दिल दियां गल्‍लां’ लंबे समय तक सभी म्‍यूजिक साइट पर पहले नंबर पर बने रहे हैं। गानों ने रिलीज के 24 घंटे अंदर ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था।

देखें या नहीं–  रोमांस, एक्‍शन, इमोशन और ड्रामा से भरी फुल एंटरटेनमेंट पैकेज वाली इस फिल्म को देखने आप सिनेमाघर जा सकते हैं।

 

 

LIVE TV