घर की दीवारों का भी रंग हो वास्तु से जुड़ा, जीवन बीतेगा सुखी

घर में रंग पुतवा रहे हैं तो कोशिश यही होनी चाहिये कि रंग वास्‍तु के हिसाब से हो। वास्‍तु के हिसाब से लोग अपने कमरे को सजाते हैं, तो अच्‍छा होगा कि आप भी वास्‍तु के ही हिसाब से अपने किचन, डायनिंग रूम, बेडरूम, बाथरूम आदि में वास्तु के अनुसार ही रंग करवाएं जिससे सुख शान्‍ति बनी रहे। घर की दीवारों पर वास्‍तु के हिसाब से रंग करवाइये और फिर देखिये चमत्कार।

वास्तु

  1. गेस्‍ट रूम-ग्रेस्‍ट रूम को कई अगल अलग तरह के मूड वाले लोग इस्‍तमाल करते हैं, इसलिये इसे हमेशा हल्‍के रंग का पुतवना चाहिये। पीला, हरा, नीला, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड वास्‍तू के हिसाब से अच्‍छा होता है।
  2. बेडरूम-पिंक, हल्‍का नीला और हल्‍का हरा रंग बेड रूम के लिये अच्‍छा रंग माना जाता है। बच्‍चों के बेडरूम के लिये हरा रंग सबसे अच्‍छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-इतिहास को जानने और समझने की रूचि रखते हैं तो एक बार यहां जरूर आएं

  1. डायनिंग रूम-डायनिंग रूम के लिये हल्‍के रंग काफी अच्‍छे माने जाते हैं। गुलाबी, हरा और नीला रंग आपको फ्रेश कर देगें। अच्‍छा होगा कि आप काला, सफेद या काले-सफेद से मिला हुआ कोई भी रंग न लगाएं।
  2. किचन-किचन ऐसी जगह होती है जहां रंगों के मामले में आपके पास बहुत ही सीमित च्‍वाइस होती है। वास्‍तू के हिसाब से किचन में सफेद, पीला, रोज पिंक, नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग सबसे अच्‍छा माना जाता है।
  3. बाथरूम-सफेद, हल्‍का नीला और पेल ग्रीन आदि बाथरूम को बड़ा दिखाने के साथ साथ फ्रेश लुक देते हैं। बाथरूम में काला और गहरा लाल रंग का इस्‍तमाल न करें, इससे बाथरूम छोटा दिखेगा।

 

LIVE TV