एशियन गेम्स में 13वें दिन देश को नहीं मिला कोई स्वर्ण, रजत और कांस्य से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली| इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 13वां दिन समाप्त हो गया है। भारतीय दल ने शुक्रवार को (कुल 6 मेडल) 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

एशियन गेम्स में 13वें दिन देश को नहीं मिला कोई स्वर्ण, रजत और कांस्य से करना पड़ा संतोष

इस तरह भारत कुल 65 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें पायदान पर मौजूद है। इस दौरान भारत के खाते में अब तक 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। आइए अब जानते हैं 12वें दिन भारत को किन खेलों में कितने मेडल मिलेः

दरअसल, 13वें दिन भारत के खाते में गोल्ड मेडल तो नहीं आए लेकिन भारतीय दल ने 6 मेडल्स पर कब्जा किया। महिला हॉकी फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम को जापान के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सेलिंग में भारत को तीन पदक हाथ लगे, जिसमें एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज।

वहीं, स्क्वाश में पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम को हॉन्ग कॉन्ग चीन के हाथों सेमीफाइनल में 2-0 से हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा बॉक्सिंग में विकास कृष्णन (75 किग्रा) को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल, चोट के कारण गोल्ड मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे विकास कृष्णन सेमीफाइनल में नहीं उतर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: मुक्केबाजी : साक्षी को युवा विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण

सेलिंग में मिले इन तीन मेडल्स के बाद भारत के मेडल्स की संख्या 62 हो गई है। अभी बॉक्सिंग में दो, स्क्वॉश में दो और हॉकी में एक मेडल मिलना तय है यानी जकार्ता में भारत 64 मेडल्स की संख्या को पार कर जाएगा। इससे पहले भारत ने सबसे अधिक, 2010 एशियाड में 64 मेडल्स हासिल किए थे। तब भारत के खाते में 14 गोल्ड मेडल थे। अभी तक भारत को 13 गोल्ड मेडल मिल चुके हैं। यानी भारत को अब अगर एक गोल्ड और मिलता है तो 2018 के एशियन गेम्स, भारत के लिए सबसे कामयाब एशियन गेम्स बन जाएंगे।

LIVE TV