नहीं थम रही जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां,गई एक मजदूर की जान

जम्मू कश्मीर में इन दिनों आतंकी गतिविधियां काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। बीतें कुछ  महीनों में स्थानीय लोगों को आतंकी, निशाना बना रहे हैं। जिसमें कई आम नागरिकों कि जान भी जा चुकी हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने हो रही आतंकी घटनों को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर मे छापेमारी शुरु की। जिसमें सुरक्षा बलों को कई अहम सबूत मिले हैं।

वहीं कश्मीर के कुलग्राम में एक आम नागरिक की गोली मार के हत्या कर दी गई हैं। इससे पहले भी आतंकियों ने स्कूल की प्रधानाध्यापक को गोली मार दी थी। जिसमें उसकी जान चली  गई थी। अब ये मामला सामने आया हैं। जहां आतंकियों ने एक आम स्थानीय मजदूर को गोली मार के हत्या कर दी हैं।

बता दें कि इसके आलाव तीन और मजदूर गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। आधिकारियों ने बताया कि बिहार के एक व्यक्ति तेजू दास को आतंकियों ने गोली मारी हैं। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया हैं जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा हैं। वहीं घटना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑरेशन शुरु कर दिया हैं।  

LIVE TV