
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में मुख्य संदिग्ध निदा खान को नासिक पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया। निदा खान ने इससे पहले संभाजीनगर शहर के नारेगांव इलाके में स्थित एक घर में शरण ली थी। सूचना मिलने पर नासिक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार कर नासिक ले आई, उसे आज नासिक अदालत में पेश किया जाएगा।
नासिक स्थित टीसीएस कंपनी में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के प्रयासों से जुड़े मामले में निदा खान प्रमुख संदिग्धों में से एक हैं। वह एक महीने से अधिक समय से फरार थी। नासिक पुलिस उनकी तलाश में थी निदा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कथित यौन शोषण सहित कई आरोप हैं, इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के मामलों की जांच कर रही है।


