
नासिक स्थित टीसीएस आईटी कंपनी में उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच चल रही है। इसी बीच, 26 वर्षीय निदा खान का निलंबन पत्र सामने आया है,निदा को जबरन धर्म परिवर्तन मामले की कथित साजिशकर्ता बताया जा रहा है और खबरों के मुताबिक वह फरार हैं। हालांकि, उनके पिता ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि वह मुंबई में अपने घर पर हैं। निदा खान उन आठ कर्मचारियों में से एक हैं जिन पर टीसीएस नासिक बीपीओ में सहकर्मियों को परेशान करने, धार्मिक दबाव डालने और अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार में शामिल होने का आरोप है।
कंपनी ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली है, जिसके अनुसार वे वर्तमान में न्यायिक या पुलिस हिरासत में हैं। आरोपों की गंभीरता और आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में उनकी असमर्थता को देखते हुए, कंपनी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अगली सूचना और अंतिम निर्णय तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने निदा खान को यह भी सूचित किया है कि टीसीएस नेटवर्क के साथ उनके अनुबंध समाप्त कर दिए गए हैं।


