‘ईश्वर’ बना मोदी सरकार की कठपुतली, भाजपा के जिम्मे देश की दुर्दशा !

मोदी सरकार को निशाने परनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने न केवल भाजपा नेताओं पर तंज कसा, बल्कि पीएम मोदी को देश की दुर्दशा करने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में केंद्र के नोटबंदी के फैसले को जनता को लूटने वाला कदम बताया। साथ ही हाल ही में 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली भारतीय सुन्दरी मानुषी छिल्लर का नाम लेते हुए भाजपा को खरी-खोटी सुनाई।

प्रद्युम्न मर्डर केस में आया नया मोड़, अशोक के मामा का ऑडियो वायरल

खबरों के मुताबिक़ शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ईश्वरीय वरदान नामक शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि मोदी-शाह के राज को ईश्वरीय वरदान कहने वाले लोगों का उदय हुआ है।

ठीक उसी तरह जैसे औपनिवेशिक काल में कई लोगों ने ब्रिटिश शासन को ईश्वर का शासन बताया था, लेकिन ब्रिटिश सरकार ईश्वर का उपहार नहीं थी, क्योंकि उसने केवल जनता को लूटा।

शिवसेना ने भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा है कि वर्तमान में जो लोग मोदी सरकार को ईश्वर की सरकार मानते हैं उन्हें ईश्वर का अपमान करना बंद करना चाहिए। जनता ईश्वर है और वे नोटबंदी में भिखारी बन गए हैं।

शिवसेना ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि भाजपा में अब तक किसी ने मानुषी छिल्लर के विश्व सुंदरी का खिताब जीतने का क्रेडिट क्यों नहीं लिया।

संपादकीय में शिवसेना ने व्यंगात्मक लहजे में लिखा है कि मोदी-शाह की वजह से ही 17 साल के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा की इस महिला ने विश्व सुंदरी का ताज जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

खतना के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को लिखा ख़त

दरअसल इस तंज के पीछे शिवसेना द्वारा भाजपा पर लगाया गया वह आरोप है, जिसमें उन्होंने भाजपा को हर चीज का श्रेय लेने वाली पार्टी और अपने मुंह मिया मिट्ठू बनने वाला बताया।

इतना ही नहीं बात पर जोर देते हुए यह भी कहा कि भाजपा को मुर्गे के बांग देने और सूर्योदय होने का भी श्रेय लेना चाहिए। तंज भरे अंदाज में उन्होंने इसे भी पीएम मोदी की देन बताया।

देखें वीडियो :-

LIVE TV