देश

तमिलनाडु में सियासी गतिरोध बढ़ा: TVK ने दी 107 विधायकों के सामूहिक इस्तीफे की धमकी

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर पोस्ट-पोल गतिरोध तेज हो गया है। विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने साफ चेतावनी दी है कि अगर DMK या AIADMK सरकार बनाने की कोशिश की तो उनके 107 विधायक सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

TVK विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन 108 सीटों के साथ अभी भी बहुमत से 5 सीटें कम हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों के समर्थन के बावजूद TVK के पास 113 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 118 की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार, DMK और AIADMK के बीच TVK को सत्ता से दूर रखने के लिए गुप्त बातचीत चल रही है। कांग्रेस के TVK को समर्थन देने से INDIA गठबंधन भी टूट गया है। AIADMK के 47 विधायक अभी पुडुचेरी के रिसॉर्ट में डेरा डाले हुए हैं।

Related Articles

Back to top button