यूनेस्को ने जारी की सर्वश्रेष्ठ धरोहर की लिस्ट, ताजमहल को मिला दूसरा स्थान

यूनेस्कोनई दिल्ली। आगरा के ताजमहल को लेकर बीते दिनों खड़े हुए विवाद के बाद अब एक ख़ुशी की खबर आई है। यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची जारी की है, जिसमें सफेद संगमरमर से निर्मित ताजमहल को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है। वहीं पहला स्थान कंबोडिया के अंकोरवाट को दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी पर मनमोहन ने बोला हमला, कहा- GST से फायदा नहीं सिर्फ बर्बादी हुई

दुनिया भर से हर साल करीब 80 लाख लोग ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। सर्वे में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की प्रतिक्रिया के आधार पर विश्वभर के सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों की एक सूची जारी की है।

ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। साल 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था।

इस सर्वे में अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया और इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्यों का ब्यौरा है।

सर्वेक्षण में अन्य लोकप्रिय स्थल पेरू में दक्षिण अमेरिका के माचू पिचू, चीन की दीवार, ब्राजील के इगाजु नेशनल पार्क, इटली का सासी ऑफ मटेरा, इजरायल का यरूशलम और तुर्की में इस्तांबुल के ऐतिहासिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:-आधार: अंतरिम राहत पर सुनवाई करेगा SC, तीन महीने बढ़ेगी समय सीमा!

बता दें कि यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक ऐसा संगठन है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों को सूचीबद्ध करता है। यूनेस्को का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV