Surya Grahan 2020 : आज कितने बजे से लगेगा साल का अखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी

14 दिसंबर दिन सोमवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी|

ग्रहण के दौरानी गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी
आज शाम में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या किसी बीमार व्यक्ति को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ऐसे में घर से बाहर निकलकर नग्न आंखों से सूर्य देखने से परहेज करना चाहिए. साथ ही ग्रहण काल में छोंक, तड़का लगाने या किसी धारदार और नुकीली वस्तु का इस्तेमाल करने की मनाही होती है|

न-जीवन को करेगा प्रभावित
ग्रहण के पहले और बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जीभ पर तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ भी लाभकारी माना जाता है। सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। इसका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि इस समय शोर मचाना, खाना-पीना और कोई भी अन्य शुभ कार्य करने की मनाही होती है। खाने के समान में तुलसी पत्ता डाल दें। इससे ग्रहण के प्रभाव से चीजें खारब नहीं होंगी।

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करें ये उपाय
ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें. सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें. आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं|

LIVE TV