तीसरे दिन भी ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे जारी, इन सनातनी संकेतों के मिले प्रमाण

आज सुबह 8 बजे से ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे तीसरे दिन भी जारी है। सर्वे टीम ने रविवार को अधिक गर्मी के कारण सर्वे में ब्रेक दे दिया था, जिस वजह आज भी सर्वे जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद में चल सर्वे कारण कोई समस्या न पैदा हो जाए इस लिए वाराणसी पुलिस ने देर रात तक बैठक की है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्जिद में स्वास्तिक और ओम के पवित्र निशान मिला है। अभी सर्वे टीम का पूरा जोर तालाब खोजने पर है, जिसकी छानबीन चल रही है।

टीम के ओर से एक और आरोप लगाया कि मस्जिद की ओर से दीवरों पर बने भित्ति चित्र को छिपाने के लिए रंगरोगन करा दिया गया है। टीम को एक ऐसा तहखाना मिला है, जिसको कूड़े के ढेर से ढकने की कोशिश की गई है।

अबतक पांच तहखानों में से 4 का सर्वे पूर्ण रूप से हो चुका है। बता दें कि 17 मई को सर्वे रिपोर्ट वाराणसी की सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में पेश की जाएगी। ज्ञानवापी सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पहले दिन सुरक्षा के 10 लेयर थी, दूसरे दिन 12 लेयर थी, जबकि वहीं आज सुरक्षा 16 लेयर तैनात की गई है।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मामले में विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेन्द्र सिंह विसेन दोपहर 2 बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उधर सर्वे टीम के अधिकारियों के फैसले के बाद परिसर में मौजूद तालाब का पानी निकालकर वीडियोग्राफी कराया जा सकता है।

इस मामले पर एसीएस अवनीश अवस्थी ने बताया कि काशी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गई है। उन्होंने कहा कि आज 2 घंटे में सर्वे का काम खत्म हो जाएगा।

LIVE TV