अस्‍पताल में भर्ती हुए सुनील ग्रोवर

अस्पताल में सुनील ग्रावरमुंबई। कपिल शर्मा का शो जल्‍द ही बंद हो गया है। शो बंद होने के पीछे की मुख्‍य वजह कपिल की बीमारी बताई गई थी। बीते कुछ समय से कई बार कपिल को सेट से ही अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ गया था। अब जहां शो के बंद होने की खबर ने फैंस को निराश किया है। वहीं सुनील ग्रोवर से जुड़ी एक खबर ने लोगों को झटका दे दिया है। अब अस्पताल में सुनील ग्रावर भर्ती हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  सरकार के लिए वरुण ले आए अंजान दुल्‍हनिया, देखें तस्वीर

कपिल और सुनील के झगड़े के बाद से दोनों कॉमेडियन ही नहीं शो भी कंटोवर्सी में घिर गया था। हर नए दिन शो से जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्खियों में रहती थी। झगड़े के बाद से शो के सभी सदस्‍यों के एक एक कर कपिल का साथ देना छोड़ दिया था। उस वक्‍त से ही शो के बंद होने की अटकलें शुरू हो गई थीं। अब जाकर इन सभी अटकलों पर इस खबर ने विराम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें:  हुई अजय की धुनाई और उड़ गई शरद केलकर की नींद

अभी तक कपिल के बीमार होने की खबरें सुर्खियों में थीं अब सुनील भी अपनी खराब तबियत की वजह से चर्चा में आ गए है। बीते कुछ समय से कपिल शर्मा कई बार अस्‍पताल में भर्ती हो चुके हैं। अब सुनील ग्रोवर अपनी खराब तबियत की वजह से अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। खबरों के मुताबिक सुनील को डेंगू हो गया है। इस वजह से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

LIVE TV