
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में कुल 34 लोग घायल हो गए, जिनमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर के एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



