उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बिजली संकट पर सख्ती, 31 संवेदनशील उपकेंद्रों पर PAC जवानों की तैनाती

प्रचंड गर्मी और लगातार बिजली कटौती से उपजे गुस्से को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) के जवानों को तैनात किया जाएगा।

यह फैसला उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। हाल में कई इलाकों में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली उपकेंद्रों पर हंगामा, घेराव और पथराव की घटनाएं बढ़ गई थीं। प्रशासन ने साफ कहा है कि बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर इन उपकेंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ PAC के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार के हंगामे या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button