घर पर बनाए चॉकलेट लस्सी जो है बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद, ये रहीं आसान विधि

(अराधना)

गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही का सेवन आप कई रूप में कर सकते है, जैसे लस्सी, मठ्ठा, छाछ आदि। खासकर गर्मियों में लोग लस्सी पीना ज्यादा पसंद करते है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। यह पाचन क्रिया को सही बनाए रखने में लाभदायक होता है। अगर आप भी आप भी घर पर लस्सी बनाने और पीने के शौकीन है, तो इस बार बनाए चॉकलेट लस्सी, जो न सिर्फ टेस्टी लगती है बल्कि सेहतमंद भी है। जानते है चॉकलेटी लस्सी बनाने का तरीका।

चॉकलेट लस्सी बनाने के लिए सामग्री

2 कप टाइट दही
2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप
आधा कप चॉकलेट के टुकड़े
2 बड़ी चम्मच चीनी
4-5 बर्फ के टुकडें

चॉकलेट लस्सी बनाने की विधि-
चॉकलेट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही और चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटने के बाद उसे मिक्सी में चॉकलेट के टुकड़े और चॉकलेट सिरप के साथ डालकर 3 से 4 बार चला लें। इसके बाद लस्सी में बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर मिक्सी में चला लें। आपकी चॉकलेट लस्सी बनकर तैयार है। इसे एक ग्लास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

LIVE TV