
बॉलीबुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को महीनों हो गए हैं दुनिया को अलविदा कहे हुए लेकिन उनके फैंस के दिलों में अभी भी उनकी कई यादें ताजा हैं।

बता दें कि आज 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की जन्मदिन है जिस पर उनके लाखों फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं व उनको न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
सुशांत अपने फैंस के दिलों में राज करते आए हैं और राज ही करते रहेंगे। उनको लेकर उनके फैंस आज के दिन काफी भावुक हैं।
सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उनके लाखों फैंस ट्वीट के माध्यम से उन्हें याद कर रहे हैं। ट्वीटर पर सुशांत के एक फैन ने लिखा कि वापस आ जाओ इस दुनिया को तुम्हारी जरूरत है।
वहीं एक अन्य फैन ने सुशांत को भावुक म्यूजिकल ट्रिब्यूट देते हुए याद किया। सुशांत को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा कि 21 जनवरी…बॉलीवुड के इतिहास में किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी।
सुशांत सिंह राजपूत बर्थडेट 21 जनवरी रिकॉर्ड ब्रेकिंग होने वाला है। इसी के साथ एक और फैन ने उन्हें प्रेरति करने के लिए धन्यवाद किया।