कल होगी श्रीदेवी के लिए प्रार्थना सभा, पहुंचेंगे अर्जुन कपूर?

मुंबई। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के उनके परिवार ने प्रथना सभा के आयोजन की तारीख तय कर ली है। हाल ही में पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्‍थियों के दूसरे हिस्‍से को हरिद्वार में विसर्जित किया था। इससे पहले 3 मार्च को उनकी अस्‍थियों के एक हिस्‍से को रामेश्वरम में विसर्जित किया गया था। रामेश्‍वरम में जहां बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर मौजूद थे वहीं हरिद्वार में वह उनके साथ नहीं नजर आए थे।

श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

दिवंगत एक्‍ट्रेस श्रीदेवी के परिवार ने कल चेन्नई में उनकी प्रार्थना सभा रखने की तारीख तय की है। चेन्‍नई के होटल क्राउन प्लाजा में प्रार्थना सभा रखी जाएगी। इस सभा में साउथ के कई बड़े बड़े स्‍टार्स शामिल होंगे।

बता दें, दुबई में 24 फरवरी को हुए निधन के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। कानूनी प्रक्रिया की वजह से उनका शव निधन के 72 घंटे बाद आ पाया था। उनके पार्थिव शरीर को अनिल अंबानी के पर्सनल चार्टर्ड प्लेन ले लाया गया था।

श्रीदेवी का अंतिम संस्‍कार 28 फरवरी को विले पार्ले के पवन हंस शमशान गृह में किया गया था। अंतिम संस्‍कार से पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

अंतिम यात्रा के दौरान श्रीदेवी के शव को फूलों से लदे ट्रेक पर ले जाया गया था। ट्रक में कपूर परिवार के सदस्‍य मौजूद थे। उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया था। यात्रा से पहले उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। असल में श्रीदेवी को साल 2013 में पद्मश्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: जासूसी के आरोपों पर उठे सवाल तो तिलमिला गए नवाजुद्दीन, दी सफाई

जब से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाने की अटकलें तेज हुई थी तभी से उनके आवास के सामने फैन्स की बड़ी जमात इकट्ठी होनी शुरू हो गयी थी। सेलिब्रेशन क्लब के बाहर भी फैन्स का हुजूम उमड़ा हुआ था। फैंस का ये हुजूम यात्रा के साथ ही शमशान घाट के बाहर तक गया था।

सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां श्रीदेवी की प्रर्थना सभा में पहुंचेंगी की नहीं। हरिद्वार में अस्थि विर्सजन के समय वह मौजूद नहीं थे। इन दिनों अर्जुन ‘नमस्‍ते इंग्‍लैंड’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं।

LIVE TV