दो मुंहे बालों को हल्‍के में लेना पड़ सकता है भारी, पूरी नहीं होगी चाहत

लंबे और घने बाल रखना हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन बालों का दो मुंहा हो जाना (Split Ends) उनकी इस चाहत को पूरा नहीं होने देता है। अगर आपके भी बाल दो मुंहे हो रहे हैं तो ये ठीक नहीं है। बालों के दो मुंहे हो जाने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। यहां तक की बालों की लंबाई भी कम हो जाती है। दो मुंहे बालों से बचने के लिए उन्हें समय-समय पर बालों को काटना आवश्यक है। आगे जानते हैं बाल दो मुंहे हो जाने पर क्या करें।

बालों का दो मुंहा हो जाना

दो मुंहे बाल दो से तीन चार हो सकते हैं। बाल दो मुंहे होना बंद नहीं होते हैं। दो मुंहे बालों की वजह से बालों की लंबाई कम हो जाती है और ग्रोथ प्रभावित होती है। बालों की ग्रोथ के लिए समय-समय पर दो मुंहे बालों को काटते रहना चाहिए।

दो मुंहे बाल से नुकसान –

बालों का रंग अलग होना

दो मुंहे बालों का रंग आपके बालों के रंग से हल्का होता है। जिसकी वजह से बालों का लुक खराब हो जाता है। इसलिए दो मुंहें बालों को काटना जरुरी होता है।

शाइन कम होना

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय है उन्हें कटवा लेना। क्योंकि इन बालों पर किसी भी तरह का स्पा काम नहीं करता है। दो मुंहे बालों की वजह से आपके बाल गंदे लगने लगते हैं तो इन्हे कटवाना ही बेहतर होता है। दो मुंहे बाल काटने के बाद आपके बाल अपने आप ही अच्छे लगने लगते हैं।

ग्रोथ रुक जाना

अगर दो मुंहे बालों को न कटाया जाए तो एक समय में बालों की ग्रोथ बंद हो जाती है। इसलिए समय-समय पर दो मुंहे बालों को काटकर इसकी ग्रोथ को पहले जैसा किया जा सकता है।

निचला हिस्सा डैमेज हो जाना

दो मुंहे बालों की वजह से बालों का निचला हिस्सा डैमेज होने लगता है। जो आपके लुक को खराब करता है। साथ ही आपके बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है। आपके बालों का निचला हिस्सा खराब ना लगे इसके लिए दो मुंहे बालों को काट दें।

LIVE TV