सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर मढ़ा गंभीर आरोप, कहा- सभी बूथों पर नहीं हुआ पुनर्मतदान

मो. यासीन

लखनऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि नूरपुर में 284 जगहों पर इवीएम खराब हुई केवल 5 जगहों पर मतदान कराया गया। यह पूरे तरह से हमे हराने की साजिश थी। लेकिन लाखो समाजवादी पार्टी गठबंधन के लोग जीत रहे थे। हमारी मांग है कि 2019 के लोकसभा के चुनाव बैलेट पेपर से हो। और देश की जनता भी यही चाहती है।

 

नरेश उत्तम

पूर्व सपा विधायक स्वर्गीय कौशल किशोर वर्मा की पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बारह हज़ार करोड़ रु। गन्ना किसानो का बकाया है।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी की तस्वीर पर समर्थकों ने किया दुग्धाभिषेक, लिया बड़ा संकल्प

एक तरफ किसान गन्ना उत्पादन का मूल्य मांग रहा है, दूसरी तरफ केंद्र सरकार के सरंक्षण में यहाँ से ग्यारह -ग्यारह हज़ार करोड़ एक आदमी बैंको से लिए जा रहा, जो सफेद धन ही बैंको में किसानो का जमा है। उस धन को यहाँ से लिये जा रहे है और अभी पता चला है कि फ़ाइल गायब हो गई है।

यह भी पढ़ें:- ताजनगरी को प्रदूषण और कूड़ा से नहीं मिल रही मुक्ति, विदेशी पर्यटक खींच रहे कचरे की फोटो

ग्यारह हज़ार करोड़ वाली फ़ाइल इन्कम टैक्स ऑफिस में आग लग जाने से गायब हो गई है। किसानो के कर्ज़े की फ़ैल में आग क्यों नहीं लगी। केंद्र सरकार जनता को धोखा दे रही है। इसी वजह से इन्हे चार जगहों पर मात मिली है। 2019 में यह सभी सीटे हारेंगे। कांग्रेस से गठबंधन का फैसला अखिलेश यादव जी करेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV